UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 July 2025

पोर्टल पर पिछड़े सुधार पर सख्ती: बेसिक शिक्षा विभाग को 22वीं रैंक मिलने को लेकर अफसर गंभीर

प्रयागराज। सीएम दर्पण पोर्टल पर मई महीने में बेसिक शिक्षा विभाग को 22वीं रैंक मिलने को लेकर अफसर गंभीर हैं। जून महीने में भी शिक्षकों के ऑनलाइन अवकाश से लेकर पांच कार्यक्रमों में संतोषजनक प्रगति नहीं है। इस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने प्रयागराज और लखनऊ समेत 37 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 17 जुलाई को भेजे पत्र में कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं, ताकि विभाग की रैंकिंग में सुधार हो सके।



जून महीने की रिपोर्ट के अनुसार शिक्षकों के ऑनलाइन अवकाश आवेदन निस्तारण में 13 जिलों की रिपोर्ट निराशाजनक है। एटा में 72.8 प्रतिशत आवेदन निस्तारित किए गए, जबकि प्रयागराज में 74.57 और लखनऊ में 74.77 प्रतिशत आवेदनों को निर्धारित समय में निस्तारित किया गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more