UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 July 2025

हिंदी अनिवार्य हुई तो स्कूलों को बंद करा देंगे:राज ठाकरे

 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि यदि महाराष्ट्र के स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक हिंदी अनिवार्य कर दी गई तो उनकी पार्टी स्कूलों को बंद कर देगी।



उन्होंने फडणवीस के बयान का जिक्र किया कि राज्य के स्कूलों में किसी भी कीमत पर हिंदी पढ़ाई जाएगी। ठाकरे ने कहा, वह किसी भाषा के विरोधी नहीं हैं, लेकिन जबरदस्ती सहन नहीं करेंगे।


महाराष्ट्र में त्रि-भाषा नीति का विरोध करेंगे:उद्धव

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि वह महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में त्रि-भाषा नीति लागू करने के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं करेंगे। वह विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मराठी तथा अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में हिंदी थोपे जाने के दावे पर पूर्व सीएम ने कहा कि हम महाराष्ट्र में त्रि-भाषा नीति को जबरन लागू किए जाने को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more