UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 July 2025

जूनियर के बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

प्रयागराज। परिषदीय उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान और अंग्रेजी विषय की विद्याशक्ति संस्था की ओर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई हैं।

आईआईटी मद्रास की ओर से ये कक्षाएं प्रतिदिन विद्यालय के अंतिम समय दोपहर एक से दो बजे तक लाइव आयोजित की जा रही हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन विद्यालयों के पास स्मार्ट बोर्ड या स्मार्ट टीवी और इंटरनेट की सुविधा है उन्हें लाइव कक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more