UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 July 2025

परिषदीय विद्यालयों में कंप्यूटर एआइ पढ़ाने की मांग



 लखनऊः परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन

को आधुनिक और प्रभावशाली बनाने के लिए कंप्यूटर और एआइ की पढ़ाई शुरू करने की मांग की गई है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा और महानिदेशक स्कूल शिक्षा से मिला। संघ ने कक्षा चार से आठ तक कंप्यूटर की बेसिक शिक्षा, कक्षा दो से आठ तक चित्रकला को अनिवार्य करने, संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति व प्रशिक्षण, ग्राम शिक्षा समिति में योग्य अभिभावकों की नियुक्ति और स्कूलों को इंटरनेट व स्मार्ट क्लास से जोड़ने की मांग रखी। साथ ही एआइ की बेसिक जानकारी को भी कक्षा छह से आठ के पाठ्यक्रम में शामिल करने का सुझाव दिया। शिक्षा अधिकारियों ने इन मांगों की सराहना की और छात्रहित में सकारात्मक निर्णय का भरोसा दिलाया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more