UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 July 2025

दुखद: महिला टीचर ने स्कूल परिसर के अंदर अपने दुप्पट्टे से फांसी लगाकर दे दी जान, छोड़ा सुसाइड नोट, हैरान कर रही वजह -

 

‎यूपी के बलिया से दिल दुखाने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक महिला टीचर ने स्कूल परिसर के अंदर अपने दुप्पट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की खबर लगते ही सभी लोग सकते में हैं। स्कूल में शोक की लहर है। परिजन को इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है, अभी तो उनकी बेटी सरकारी टीचर की ट्रेनिंग ले रही थी। सबकुछ ठीक था, अचानक इस घटना ने एक की पल में सबकुछ तबाह कर दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, उसमें महिला टीचर ने इसके पीछे की वजह के बारे में बताया है, हालांकि पुलिस ने अभी इस बारे में खुलासा नहीं किया है। चलिए बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।




‎दरअसल, बलिया स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्कूल की 25 साल की प्रशिक्षु अध्यापिका का कथित तौर पर किसी से प्रेम संबंध था, इसी प्रेम संबंध को लेकर परिजन ने कथित तौर पर टीचर को डांटा था। इसके बाद ही महिला टीचर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 


‎स्कूल भवन की घटना

‎अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम पकवाइनार स्थित स्कूल के एक भवन की है जहां प्रशिक्षु अध्यापिका प्रिया गिरि (25) ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। उन्होंने आगे बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है जिसका परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच, साक्ष्य-संकलन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



‎पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रिया का रसड़ा क्षेत्र के निवासी एक युवक से प्रेम संबंध था जिसे लेकर परिजनों ने उसे डांटा था। उन्होंने बताया कि इसी बात से नाराज होकर प्रिया ने कथित तौर पर यह कदम उठाया।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more