UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 July 2025

स्थानांतरित हुए शिक्षकों की तैनाती नहीं, फंसेगा वेतन

 

स्थानांतरित हुए शिक्षकों की तैनाती नहीं, फंसेगा वेतन

प्रयागराज। अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत एक से दूसरे जिले में भेजे गए 543 परिषदीय शिक्षकों की एक महीने बाद भी तैनाती नहीं हो सकी है। ऐसे में इन शिक्षकों को जुलाई का वेतन नहीं मिलेगा।


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से 19 जून को तबादला सूची जारी की गई थी। नौ जून से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन के लिए केवल 15 जिलों का विकल्प दिया गया था। इनमें रिक्त कुल 13266 पदों के सापेक्ष 543 शिक्षकों का तबादला हुआ था। स्थानांतरण के बाद शिक्षकों ने संबंधित जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया, लेकिन स्कूल में पदस्थापन न होने के कारण इनको वेतन नहीं मिलेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more