UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 July 2025

एमपी की शिक्षिका के यूपी में तबादले को मांगा प्रस्ताव

प्रयागराज, । राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रदेश के शिक्षक स्थानान्तरण के लिए तरस रहे हैं और यहां दूसरे राज्य की शिक्षिका के तबादले का प्रस्ताव मांग लिया गया है। शासन के विशेष सचिव उमेश चन्द्र ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव से मध्य प्रदेश की शिक्षिका के अंतर राज्यीय स्थानान्तरण का प्रस्ताव मांगा है।



वसुंधरा राजे परमार शासकीय उच्च माध्यमिक कन्याशाला अमानगंज पन्ना मध्य प्रदेश में अंग्रेजी की पीजीटी (प्रवक्ता) हैं। इनका तबादला राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद करने की अपेक्षा की गई है। इस मामले में शासन की ओर से सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। वैसे भी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में मनमाने स्थानान्तरण को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। ऑनलाइन तबादले में विसंगति को लेकर कुछ शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं कर रखी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more