UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 July 2025

बच्ची पर शिक्षिका ने बरसाए थप्पड़

कानपुर दक्षिण। साकेतनगर स्थित किड्स स्कूल में शिक्षिका ने बेरहमी की हद पार कर दी। मामूली बात पर उसने मासूम को बेरहमी से पीटा। इस कदर थप्पड़ मारे कि उसके गाल पर लाल निशान पड़ गए। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को बच्ची को सौंपने तक में आनाकानी की।



इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। विवाद बढ़ता देख संचालक ने आरोपी शिक्षिका को स्कूल से निकाल दिया है। परिजनों ने स्कूल संचालक और शिक्षिका के खलाफ तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने टीचर वर्षा पर मुकदमा दर्ज किया है।


प्रॉपर्टी डीलर ने ढाई वर्षीय बेटी का एक जुलाई को Xकिड्स स्कूल में दाखिला कराया है। उनके मुताबिक बीते कुछ दिनों से बेटी डरी-सहमी रहती है। स्कूल जाने के नाम पर रोने लगती है। उन्होंने सोचा था कि शायद पहली बार स्कूल जाना पड़ रहा है, इसलिए ऐसा हो। 15 जुलाई को जब वह बिटिया को लेने स्कूल गए तो स्कूल वाले उसकी छुट्टी नहीं कर रहे थे। शक होने पर विरोध किया तो स्कूल वाले 15 मिनट बाद उसको बाहर लाए और कहने लगे कि बच्ची को चोट लग गई है। उसके गाल पर चोट के निशान थे, जिन पर खून जमा था। माथे पर और कान पर भी चोट के निशान थे। पूछने पर स्कूल प्रबंधन ने झूठ बोला कि क्लास में साथ के एक छात्र ने मारा है। इस पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा। स्कूल संचालक ने टालते हुए कह दिया कि वह फुटेज निकलवा कर व्हाट्सएप पर भेज देंगे। उसी शाम को स्कूल की दो टीचर घर पर गिफ्ट लेकर आईं और कहा कि स्कूल में नई Xटीचर आई है उसी ने बच्ची को पीटा है।


थप्पड़ बरसाती नजर आई


पिता के मुताबिक उन्होंने स्कूल संचालक से सीसीटीवी फुटेज देने की जिद की। बड़ी मशक्कत के बाद फुटेज मिले तो पता चला कि घर गिफ्ट लेकर आई टीचर ने ही बेटी को बेरहमी से पीटा था। फुटेज में 9:55 मिनट पर टीचर बच्ची पर थप्पड़ बरसाती हुई नजर आई।


::::कोट


टीचर द्वारा मासूम को पीटने की घटना सामने आई है। आरोपी शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


- दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी साउथ


-------------------------


- कब-कब हुईं घटनाएं


- 13 फरवरी 2025 को शिवराजपुर के एक स्कूल में शिक्षक ने कक्षा -5 के छात्र को पेंसिल चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटा था।


- 11 नवंबर 2024 को फीलखाना स्थित स्कूल की शिक्षिका ने होमवर्क पूरा न करने पर चार साल के मासूम को बेरहमी से पीटा।


- 25 अक्तूबर 2024 को नारामऊ स्थित निजी स्कूल के शिक्षक ने कक्षा आठ के छात्र को कम अंक आने पर बेरहमी से पीटा था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more