UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 July 2025

शिक्षकों का वेतन नहीं मिलने पर विरोधःजून का वेतन अभी तक नहीं मिला

 गोंडा में शिक्षकों को जून माह का वेतन न मिलने के विरोध में शिक्षक संघर्ष समिति ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। शिक्षकों का आरोप है कि कार्यालय में मनमानी व्यवस्था चल रही है। शासनादेशों की अनदेखी से जिले के हजारों शिक्षक, शिक्षामित्र और कर्मचारी आर्थिक संकट में हैं।







शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक सतीश पाण्डेय और सह-संयोजक गौरव पाण्डेय ने कहा कि नए लेखाधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद भी वेतन नहीं मिला। पटल सहायक लगातार अनुपस्थित रहते हैं और वेतन संबंधी कार्य समय पर पूरा नहीं करते।





विशिष्ट बीटीसी के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह और मृतक आश्रित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश मिश्रा ने वेतन में देरी से शिक्षक परिवारों की परेशानी बताई। समिति ने उप शिक्षा निदेशक को पटल सहायकों पर कार्रवाई के लिए मांगपत्र सौंपा। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि समय पर वेतन न मिलने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।




प्रदर्शन में अमर यादव, मुशीर सिद्दीकी, ओमप्रकाश पासवान समेत सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों की मांग है कि शासन के आदेशों का समय पर पालन हो और नियमित रूप से वेतन मिले।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more