हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 October 2025

10 क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी तैनात हुए


 

लखनऊ। प्रदेश में 10 मंडलों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। स्नातक व स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को इन पदों पर तैनात किया गया है।


डॉ. सुषमा देवी को चित्रकूट मंडल का क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं डॉ. चंद्र प्रकाश को विंध्यांचल, डॉ. गुरसेब सिंह मोदी को अलीगढ़, डॉ. रमेश कुमार सिंह को आजमगढ़, डॉ. श्याम शंकर सिंह को अयोध्या, डॉ. जय प्रकाश सिंह को बस्ती, डॉ. सुधा पांडेय को प्रयागराज, डॉ. यशोधरा शर्मा को सहारनपुर, डॉ. सुमन गुप्ता को मुरादाबाद व प्रो. अतुल शर्मा को देवीपाटन का क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more