UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 January 2026

स्कूलों, आंगनबाड़ी को स्वच्छ पेयजल

लखनऊ। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन शीर्ष समिति की 5वीं बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनमें पेयजल कनेक्शन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं जाएं। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत योजनाओं के निर्माण कार्य के लिए एजेंसियों के साथ किए गए अनुबंधों की समयावधि को दिसंबर 2027 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि जल जीवन मिशन के शेष काम तय मानकों व गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा कराएं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more