UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 January 2026

समायोजन 3 में की गई भारी अनियमितता को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया कड़ा विरोध

 

जनपद बहराइच 

*समायोजन 3 में की गई भारी अनियमितता को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया कड़ा विरोध*


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री आशीष कुमार सिंह से मिलकर अंतः जनपदीय समायोजन/स्थानातरण में की गई अनियमितता पर विरोध दर्ज कराया। 


संघ के जिलामंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि समायोजन से पूर्व एकल व बंद विद्यालय की सूची तथा समायोजित होने वाले शिक्षकों की सूची प्रकाशित की जानी चाहिए वो नहीं की गई। मनमाने तरीके से किसी विद्यालय से वरिष्ठ शिक्षक को हटा दिया गया कहीं से कनिष्ठ शिक्षक को और कहीं से न कनिष्ठ और न वरिष्ठ। किसी विद्यालय से दो शिक्षकों को हटा दिया गया कहीं से एक। अनेक विकलांग शिक्षकों को दूर के विद्यालय में भेज दिया गया है। नियमविरुद्ध प्रधानाध्यापक को भी समयोजित कर दिया गया है। किसी जूनियर के सहायक अध्यापक को प्राथमिक में तो कई प्राथमिक के सहायक को जूनियर में भेज दिया गया है। महिला शिक्षक को पास के विद्यालय में समायोजित न करके दूर के विद्यालय या अन्य ब्लॉक में भेज दिया गया है। कुछ विद्यालय को समायोजन के नाम पर एकल कर दिया गया। कई शिक्षकों को मर्जर में बंद किए विद्यालय में भेज दिया गया है जो विद्यालय अब संचालित ही नहीं हो रहे है। 


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने संगठन को आश्वस्त किया कि जिनका समायोजन शासनादेश के इतर किसी कारण ग़लत हो गया है उनका प्रत्यावेदन जिला समिति के समक्ष रख कर निस्तारित कराया जाएगा। 


प्रतिनिधिमंडल में मैं विजय कुमार उपाध्याय जिलामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह,फखरपुर मंत्री तनवीर आलम, उपाध्यक्ष फखरपुर मोहम्मद शरीफ आदि उपस्थित रहे। 




विजय कुमार उपाध्याय 

जिलामंत्री 

प्राथमिक शिक्षक संघ बहराइच

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more