UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 January 2026

एडेड जूनियर हाई स्कूलों में काउंसलिंग की सारिणी जारी


लखनऊ । अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों के पदों के लिए आनलाइन आवेदनों की काउंसलिंग एवं अभिलेखों का परीक्षण की समय सारणी जारी कर दी गई है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सोमवार कोदेर रात समय सारणी जारी की।



इसके तहत प्रधानाध्यापक पद की काउंसलिंग एवं अभिलेखों का परीक्षण 15 से 17 जनवरी तक एवं 19 जनवरी को होगा। वहीं संस्कृत के सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग 12 एवं 13 जनवरी को जबकि अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापक की काउंसलिंग 20 से 22 जनवरी के बीच होगी। हिंदी के सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग 24 जनवरी एवं 27 से 29 जनवरी के बीच होगी। इसके अलावा सामाजिक विषय के सहायक अध्यापक पद की काउंसलिंग 30 से 31 जनवरी तथा 02 से 04 फरवरी के बीच होगा। विज्ञान एवं गणित विषय के सहायक अध्यापक पद की काउंसलिंग एवं अभिलेखों का परीक्षण 05 से 07 फरवरी के बीच एवं 9 से 12 फरवरी के बीच होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more