UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 January 2026

साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका: मोबाइल हो रहा हैक

 

अमेठी। साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका अपनाया है, जिसमें सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है। फोटो देखने के बहाने भेजी जा रही एपीके फाइल के माध्यम से मोबाइल फोन को हैक कर बैंक खातों से रकम उड़ाई जा रही है।

साइबर ठग पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संपर्क साधते हैं और बातचीत के दौरान एक फोटो भेजकर पूछते हैं कि क्या सामने वाला व्यक्ति उस फोटो में मौजूद व्यक्ति को पहचानता है। जैसे ही फोटो पर क्लिक किया जाता है, मोबाइल में एपीके फाइल इंस्टॉल हो जाती है।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी के अनुसार एपीके फाइल मोबाइल में कई तरह की अनुमतियां मांगती है, जिनमें ओटीपी, बैंकिंग एप और निजी डाटा तक पहुंच शामिल होती है। इसके बाद ठग पीड़ित के बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं और कई बार लेन-देन से जुड़े संदेश भी मोबाइल पर नहीं पहुंचने देते।

पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधी खासतौर पर छात्रों और युवाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। इसलिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

साइबर ठगी से बचाव के उपाय

  • अनजान लोगों से चैटिंग और कॉल से बचें

  • किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल पर क्लिक न करें

  • मोबाइल में ऑटो डाउनलोड फीचर बंद रखें

  • ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें

  • साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करें

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more