UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 January 2026

समायोजन पर उठने लगे सवाल शिक्षकों ने लगाई आपत्तियां , बीईओ ने गलत रिपोर्ट देकर किया गुमराह, मांगा जवाब

 

12 वर्ष पहले बने प्रधानाध्यापक सहायक दिखा किया समायोजन






फतेहगढ़ : एकल और शिक्षक विहीन स्कूल खोलने के लिए शिक्षकों के समायोजन में बरती गई अनदेखी सामने आने लगी है। 12 वर्ष से प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक को सहायक दिखाकर दूसरे स्कूल में समायोजित कर दिया गया। महिला शिक्षकों को 30 से 40 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल दिया गया। शिक्षकों ने आपत्ति लगाई है।




शिक्षक सैय्यद आरिफ जमाल का वर्ष 2013 में उच्च प्राथमिक विद्यालय नीबलपुर कायमगंज में प्रधानाध्यापक के पद पर प्रमोशन हुआ था। तब से वह प्रधानाध्यापक हैं। 12 वर्ष बाद उन्हें कागजों में सहायक अध्यापक दिखा कर उच्च प्राथमिक विद्यालय जिनौल में समायोजित कर दिया गया। संविलियन, विद्यालय बिराहिमपुर जागीर की सहायक अध्यापक डिंपी का 40 व प्राथमिक विद्यालय अलियापुर की सहायक अध्यापक मीता बघेल का 30 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल में समायोजन किया गया। इससे नाराज शिक्षकों ने बीएसए अ कार्यालय में आपत्ति लगाई है। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अवनीश चौहान व सह संयोजक राजकिशोर शुक्ला ने समायोजन गलत करने की शिकायत बीएसए से की है। बीएसए विश्वनाथ वि प्रताप सिंह ने बताया कि कायमगंज बीईओ ने गलत रिपोर्ट दी है, उनसे जवाब तलब किया गया है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more