18 May 2026

शिक्षकों की नई भर्ती में सबसे ज्यादा 888 बरेली में कानपुर में 758 भर्तियां होंगी: जिलेवार स्थिति पर नजर

 

लखनऊ। राज्य सरकार प्रदेश में नगरीय क्षेत्र में पहली बार 11509 शिक्षकों की नई भर्ती करने जा रही है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को अधियाचन भी भेज दिया।



वर्ष 2018 के बाद बेसिक शिक्षा में यह सीधी भर्ती होने जा रही है। इसमें सबसे अधिक बरेली में 888 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। कानपुर में 758 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके बाद मेरठ, अलीगढ़ व सहारनपुर का स्थान है। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से कहा गया है कि संबंधित रिक्त पदों को एनआईसी लखनऊ द्वारा विकसित ई-अधियाचन पोर्टल पर भी ऑनलाइन माध्यम से अपलोड किया जा रहा है।


लम्बे समय से अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्ति कर शिक्षकों को शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया जाता था। तब से अबकि पहली बार नगरीय क्षेत्रों में शिक्षकों की भर्ती का अधियाचन विभाग ने आयोग को भेजा है।

जिलेवार स्थिति पर नजर

जिले खाली पद


बरेली 888


कानपुरनगर 758


मेरठ 635


अलीगढ़ 492


सहारनपुर 448


लखनऊ 444


गाजियाबाद 405


वाराणसी 378


आगरा 315


फर्रुखाबाद 315


गोरखपुर 166