03 July 2026

घूस के आरोप में हरदोई के बीएसए निलम्बित


लखनऊ। हरदोई के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डा. अजित सिंह को निलम्बित कर दिया गया है। डा. सिंह पर शिक्षकों व गणित व विज्ञान के अभ्यर्थियों के चयन व नियुक्ति पत्र वितरण के लिए रिश्वत मांगने तथा अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। 



बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करेंगे। निलंबन अवधि तक अजीत सिंह को बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।