03 July 2026

अनुदेशक भर्ती का अंतिम परिणाम जारी



लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अनुदेशक मैकेनिक (रेफ्रीजिरेशन एंड एयर कंडीशनर) के 48 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। अनुदेशक मैकेनिक डीजल के तीन पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है। अनुदेशक टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रानिक सिस्टम के चार पदों पर भर्ती का चयन परिणाम जारी किया गया। आयोग की वेबसाइट परिणाम पर देखा जा सकता है।