20 August 2026

सोना 800 रुपये सस्ता, चांदी भी लुढ़की; जानें आज के भाव

 


नई दिल्ली। वैश्विक परिस्थितियों और क्रूड में तेजी के बीच बुधवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 800 रुपये गिरकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी भी बिकवाली के दबाव में रही और 5,730 रुपये लुढ़ककर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।



99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 800 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कारोबारियों के मुताबिक, ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू सराफा बाजार पर पड़ा है।


चांदी में भी बड़ी गिरावट


चांदी की कीमत में भी बुधवार को तेज गिरावट देखने को मिली। बिकवाली के दबाव के कारण चांदी 5,730 रुपये टूटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।


त्योहारों से पहले मांग मजबूत होने के संकेत


वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सोने की मांग में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले जुलाई में सोने की मांग मजबूत हुई है। ऐसे में आने वाले समय में खुदरा बाजार में सोने की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।


नोट: सोने-चांदी के भाव शहर, शुद्धता, मेकिंग चार्ज और स्थानीय बाजार के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।