15 September 2026

सीटीईटी 12-13 दिसंबर को होगी


नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी)-2026 की तारीख घोषित कर दी है। सोमवार को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, सीटीईटी का 22वां संस्करण 12 और 13 दिसंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी सीटीईटी पोर्टल पर परीक्षा से 15 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी। प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी होगी। पहले यह परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित होनी थी। ब्यूरो