अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले हिंदी में भी
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हिंदी दिवस के मौके पर न्यायिक जानकारी आम लोगों तक सरल तरीके से पहुंचाने के लिए हिंदी में 'जन सूचना सेवा' शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत महत्वपूर्ण फैसलों और आदेशों का सार सरल हिंदी में उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, 15 से 30 मिनट की अवधि वाले हिंदी ऑडियो-वीडियो बुलेटिन भी जारी किए जाएंगे। बाद में चरणबद्ध तरीके से इसे अन्य भारतीय भाषाओं में भी शुरू किया जाएगा। एजेंसी

