लखनऊ। यूपी कॉडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार्य करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए स्वेच्छा से प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया था।

