69000 शिक्षक भर्ती: सभी काउंटर एफिडेविट दाखिल, अब फैसले की बारी
69000 शिक्षक भर्ती मामले में सभी पक्षों की ओर से काउंटर एफिडेविट दाखिल किए जा चुके हैं। अब मामले में नई फाइल/दस्तावेज स्वीकार किए जाने की संभावना नहीं है।
अब पूरे मामले में माननीय न्यायालय द्वारा उपलब्ध रिकॉर्ड और दलीलों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। यानी अब केस अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
फैसला किसी भी पक्ष के पक्ष में या विपक्ष में आ सकता है, लेकिन इतना स्पष्ट है कि मामले में अब आगे की प्रक्रिया मुख्य रूप से न्यायालय के निर्णय पर निर्भर करेगी।
69000 शिक्षक भर्ती का मामला अब निर्णायक मोड़ पर है। ✅

