15 September 2026

16 सितंबर को शिक्षकों के लिए ई-वेबिनार, सभी DIOS-BSA-BEO को प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश

 

16 सितंबर को शिक्षकों के लिए ई-वेबिनार, सभी DIOS-BSA-BEO को प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश

लखनऊ। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से Eco Clubs for Mission LiFE के अंतर्गत Special Campaign 6.0 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं ई-अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर वेबिनार आयोजित किया जा रहा है।

वेबिनार का आयोजन 16 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगा। इसकी अध्यक्षता सचिव (SE&L), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार करेंगे।

वेबिनार का विषय: Solid Waste Management & E-Waste Management

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा की ओर से जारी निर्देश में समस्त DIOS, BSA, BEO एवं DCT को वेबिनार का संज्ञान लेने को कहा गया है। साथ ही सभी शिक्षकों, ARP, SRG, डायट मेंटर एवं BEO की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को स्वयं भी निर्धारित समय पर वेबिनार में प्रतिभाग करने को कहा गया है।

वेबिनार:
YouTube पर वेबिनार देखें

तारीख: 16 सितंबर 2026
समय: सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक
विषय: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं ई-अपशिष्ट प्रबंधन