15 September 2026

इंस्पायर अवार्ड की प्रदर्शनी 12 से


लखनऊ। केंद्र सरकार की इंस्पायर मानक योजना के तहत वर्ष 2023-24 और 2024-25 की राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 12 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली के भारत मंडपम में होगी। लखनऊ मंडल से पांच छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए हुआ है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रताप सिंह बघेल ने चयनित प्रतिभागियों को समय से प्रदर्शनी में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए हैं।



मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को 11 अक्तूबर की सुबह सात बजे नई दिल्ली पहुंचना होगा।