15 September 2026

पीएम श्री स्कूलों की सुरक्षा करेंगे पीआरडी के जवान



लखनऊ,  परिषदीय पीएम श्री स्कूलों की सुरक्षा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान करेंगे। 15-15 हजार मासिक मानदेय पर इन पीआरडी के जवानों को रखा जा रहा है। विद्यालयों में चोरी न हो और सुरक्षित माहौल छात्रों को मिले इसके लिए यह पहल की गई है।



यूपी में 1164 परिषदीय पीएम श्री स्कूल हैं। पीआरडी जवानों की मदद से विद्यालयों की सुरक्षा की जाएगी। अभी आगरा में 54, अंबेडकर नगर में 40, बहराइच में 52, हरदोई में 111, पीलीभीत में 32, लखीमपुर खीरी व सीतापुर में 93-93 पीआरडी जवानों की तैनाती की जा चुकी है।