हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 September 2026

निघासन में टीचर्स हेल्प लाइन शुरू: अब ऑनलाइन दर्ज होंगी शिक्षकों की समस्याएं, समाधान की प्रगति भी होगी ट्रैक

 

निघासन में टीचर्स हेल्प लाइन शुरू: अब ऑनलाइन दर्ज होंगी शिक्षकों की समस्याएं, समाधान की प्रगति भी होगी ट्रैक

निघासन। शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) निघासन में टीचर्स हेल्प लाइन का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओं को व्यवस्थित रूप से दर्ज कर उनके समाधान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।


कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष निघासन एवं फूलबेहड़ तथा ब्लॉक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रतीक दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान FLN प्रशिक्षण में शामिल प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

टीचर्स हेल्प लाइन के माध्यम से शिक्षक अपनी विभिन्न समस्याओं और प्रकरणों को ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। साथ ही, वे अपने मामलों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। इस व्यवस्था से समस्याओं के पंजीकरण से लेकर समाधान तक की पूरी प्रक्रिया को ट्रैक करना आसान होगा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई निघासन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव पाण्डेय तथा मंत्री पद के प्रत्याशी रजनीश कुमार वर्मा सहित अनेक शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

उपस्थित शिक्षकों ने इस तकनीक आधारित पहल का स्वागत करते हुए इसे शिक्षकों के हित, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एक सकारात्मक, उपयोगी और अनुकरणीय प्रयास बताया।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more