सोशल मीडिया इन दिनों एक नए और बेहद दिलचस्प एआई (AI) ट्रेंड से गुलजार है। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लोग अपनी आज की तस्वीरों को 1980 के दशक की रेट्रो तस्वीरों में बदलकर शेयर कर रहे हैं।
यह ट्रेंड सिर्फ एक साधारण फिल्टर लगाने जैसा नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पूरी तस्वीर के लुक को उस दौर के फैशन, स्टाइल और फोटोग्राफी के रंग में ढाल देता है।
समझिए क्या है 1980s AI फोटो ट्रेंड?
बता दें कि इस ट्रेंड में यूजर अपनी साफ तस्वीर एआई टूल जैसे ChatGPT, Google Gemini पर अपलोड करते हैं और उसे 80 के दशक के माहौल में ढालने को कहते हैं। एआई आपके चेहरे की पहचान को सुरक्षित रखते हुए आपके कपड़े, हेयर स्टाइल, बैकग्राउंड, लाइट और फोटो की क्वालिटी को पूरी तरह बदल देता है।
पूरी तरह से बदल जाता है तस्वीर
फिर, अपलोड की गई तस्वीर को ऐसा रूप दिया जाता है मानो वह किसी पुराने जमाने के परिवार के एल्बम, पुरानी बॉलीवुड मैगजीन या किसी पुराने स्टूडियो से निकली हो। इसमें हल्की रोशनी, सॉफ्ट फोकस, थोड़े फीके रंग और पुराने कैमरों जैसा फिल्म ग्रेन साफ झलकता है।
मजेदार बात यह भी है कि भारतीय अंदाज के लिए लोग इस ट्रेंड में उस दौर की साड़ियां, भारी आभूषण, बड़े हेयर स्टाइल, मूंछें, कॉलर वाले शर्ट और हाई-वेस्ट पैंट जैसी चीजें मांग रहे हैं।
लोग इसे क्यों पसंद कर रहे हैं?
इस बात को ऐसे समझिए कि यह ट्रेंड लोगों की पुरानी यादों और एआई तकनीक का एक बेहतरीन मेल है। लोग यह देखना चाहते हैं कि वे या उनके परिवार के सदस्य अगर 80 के दशक में होते, तो कैसे दिखते। इसमें यूजर अपनी पसंद का थीम भी चुन सकते हैं, जैसे पुरानी बॉलीवुड शैली, पारिवारिक एल्बम की तस्वीर या किसी विंटेज मैगजीन का कवर।
आप कैसे बना सकते हैं अपनी 80 के दशक की फोटो?
एक ऐसा साफ पोर्ट्रेट या सेल्फी चुनें जिसमें आपका चेहरा बिल्कुल साफ दिखाई दे।
चैटजीपीटी पर अपलोड करें- तस्वीर को उस चैट में जोड़ें जो इमेज जनरेशन या एडिटिंग को सपोर्ट करता हो।
चैटजीपीटी को निर्देश दें कि आपको कपड़ों, बालों और बैकग्राउंड में क्या बदलाव चाहिए।
आप अपनी पसंद का थीम बता सकते हैं, जैसे पुराना बॉलीवुड स्टूडियो पोर्ट्रेट, फैमिली एल्बम फोटो या 80 के दशक की शादी की तस्वीर।
यदि पहली बार में मनचाहा परिणाम न मिले, तो एआई को दोबारा निर्देश देकर लुक में सुधार करवा सकते हैं।
इस वायरल ट्रेंड को ट्राई करने के लिए नीटे कुछ बेहतरीन प्रॉम्प्ट्स हम आपको बता रहे हैं, इसका उपयोग कर के देखिए।
बॉलीवुड स्टाइल की तस्वीर बनाने के लिए
"Transform this photo into an authentic 1980s Bollywood studio portrait. Keep my facial features recognisable. Give me period-appropriate Indian clothing, hairstyle and accessories with warm lighting and a vintage film look."
परिवार का पुराना एल्बम बनाने के लिए
"Recreate this photo as an Indian family album photograph from the mid-1980s with soft lighting, realistic film colours and subtle analogue film grain."
भारतीय स्ट्रीट फोटोग्राफी के लिए ट्राई कीजिए यह प्रॉम्प्ट
"Imagine this photo was taken on an Indian street in 1987. Keep my face recognisable and recreate the surroundings, clothes, and vehicles to match late-1980s India."
1980 के दशक की शादी की तस्वीर ऐसे बनाएं
"Imagine this photo was taken at an Indian wedding in the 1980s. Keep everyone's faces recognisable. Recreate the clothing, hairstyles, jewellery, decorations, lighting and photography style of an Indian wedding from that decade. Add realistic analogue film grain and the slightly imperfect look of an old family photograph."
तस्वीर तैयार होने के बाद आप इसे इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर कर सकते हैं। यह ट्रेंड तकनीक और पुराने दिनों की यादों का एक ऐसा मेल है, जो सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद लुभा रहा है और लोग खूब इस ट्रेंड का उपयोग भी कर रहे हैं।
