ललितपुर के बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में गुरुवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने छापा मारा। टीम ने एक लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
![]() |
एंटी करप्शन टीम के छापा मारते ही कर्मचारी भाग निकले।
झांसी से आई भ्रष्टाचार निवारण अधिष्ठान विभाग (एंटी करप्शन टीम) की इस कार्रवाई को देखते ही कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपना ऑफिस छोड़कर भाग निकले।
फिलहाल, कार्यालय में सिर्फ एंटी करप्शन विभाग की टीम ही बची है, जो आगे की कार्रवाई कर रही है।

