सुप्रीम कोर्ट में 69000 शिक्षक भर्ती में सुनवाई आज
लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 8 सितंबर की सुनवाई है। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध है।
सुनवाई को लेकर आरक्षण से प्रभावित अभ्यर्थियों को काफी उम्मीद है। लंबे समय से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी भर्ती में आरक्षण नियमों के सही तरीके से अनुपालन, पूर्व में जारी 6800 अभ्यर्थियों की सूची और छूटे हुए पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं।
अभ्यर्थियों ने बताया कि इस मामले में उनके और विभिन्न पक्षों की ओर से की गई मांगों तथा उनकी प्रेयर के आधार पर अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई हैं। ऐसे में सुनवाई के दौरान कोर्ट हर कैटेगरी से जुड़े मुद्दों को अलग-अलग आधार पर सुन सकती है।
महत्वपूर्ण यह है कि अलग-अलग कैटेगरी बनाने के कारण संबंधित पक्षों को अपने-अपने दावे और आपत्तियां न्यायालय के समक्ष रखने का अवसर मिल सकता है।

