26 November 2026

परिषदीय स्कूलों में 28 नवंबर को लगेगा बाल मेला, बच्चों के लिए होंगी रोचक गतिविधियां

यूपी के 54,109 परिषदीय स्कूलों में 28 नवंबर को लगेगा बाल मेला, बच्चों के लिए होंगी रोचक गतिविधियां

लखनऊ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने और पढ़ाई के प्रति उनका दबाव कम करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के 54,109 परिषदीय और एनजीओ-पर्यवेक्षित विद्यालयों में 28 नवंबर को बाल मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विद्यालयों में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

बाल मेले में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की शैक्षिक और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और सीखने की क्षमता को बढ़ावा देना है।

बाल मेले में होंगी ये गतिविधियां

बाल मेले के दौरान बच्चों के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं और गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • नींबू दौड़

  • मेंढक दौड़

  • खुरपी दौड़

  • टोपी खाने की प्रतियोगिता

  • समूह गान

  • कविता पाठ

  • समूह नृत्य

  • रोल प्ले

  • क्विज प्रतियोगिता

  • आओ पहले हाल करें

  • भुलभुलैया

  • चित्रकला

इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ सीखने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिलेगा सम्मान

राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने बताया कि बाल मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों के अभिभावकों को स्मृति चिह्न के रूप में पौधे देकर सम्मानित किया जाएगा।

बाल मेला आयोजन के लिए जारी हुआ बजट

प्रत्येक स्कूल को बाल मेला आयोजित करने के लिए 1,500 रुपये दिए गए हैं। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कुल 8.11 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।

इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल, कला, रचनात्मक गतिविधियों और सामूहिक सहभागिता के जरिए सीखने का अवसर मिलेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more