हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 November 2026

सहायक अध्यापक के एक पद पर 56 दावेदार, बेसिक शिक्षा के 12,405 पदों के लिए आए सात लाख से ज्यादा आवेदन

सहायक अध्यापक के एक पद पर 56 दावेदार

बेसिक शिक्षा के 12,405 पदों के लिए आए सात लाख से ज्यादा आवेदन

प्रयागराज। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हुई। इस दिन तक लगभग सात लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। इस तरह सहायक अध्यापक के एक पद के लिए औसतन 56 दावेदार हैं।




उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि तीन बार बढ़ाई थी। बेसिक शिक्षा विभाग की पिछली भर्तियों के आंकड़े देखें तो वर्ष 2017 में 68,500 और वर्ष 2018 में 69,000 पदों पर भर्ती आई थी। 68,500 शिक्षक भर्ती के लिए 1,25,746 आवेदन आए थे, जिनमें से 1,07,873 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। वहीं, 69,000 शिक्षक भर्ती के लिए 4,46,823 आवेदन किए गए थे, और परीक्षा में 4,10,823 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अभी भी बड़ी संख्या में डीएलएड और टीईटी पास अभ्यर्थी सहायक अध्यापक बनने की तैयारी कर रहे हैं।

68,500 व 69,000 शिक्षक भर्ती के सापेक्ष इस बार अधिक आवेदन

आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर थी, और सात लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। बड़ी संख्या में आवेदन आने से प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। आयोग की ओर से इस परीक्षा के लिए तीन और चार दिसंबर की तारीख प्रस्तावित है।

- संजय कुमार सिंह, उप सचिव, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज

आठ वर्ष बाद भर्ती आने से बढ़ गए दावेदार

बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2018 के बाद अब वर्ष 2026 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। आवेदकों की संख्या बढ़ने का सबसे बड़ा कारण यह है कि आठ वर्ष बाद सहायक अध्यापक पद के लिए भर्ती निकाली गई है। फिलहाल बेसिक शिक्षा विभाग के शहरी परिषदीय विद्यालयों के लिए 11,508 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। वहीं, सहायक अध्यापक संबंध प्राथमिक (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय) के लिए 897 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more