हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 November 2026

पोर्टल पर बीएड उत्तीर्ण वर्ष की सीमा बढ़ाने को लिखी चिट्ठी

पोर्टल पर बीएड उत्तीर्ण वर्ष की सीमा बढ़ाने को लिखी चिट्ठी

टीजीटी भर्ती के अभ्यर्थियों ने आयोग को बताई कठिनाई

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती में स्नातक स्तर पर अंकों के न्यूनतम प्रतिशत की शर्त में उन अभ्यर्थियों को राहत दी है, जिन्होंने शिक्षा में स्नातक अथवा प्रारंभिक शिक्षा में स्नातक या समतुल्य पाठ्यक्रम में 29 जुलाई 2011 से पहले प्रवेश लिया था।

इसके बावजूद ये अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्रों ने शिक्षा सेवा चयन आयोग को पत्र लिखा है। उनकी मांग है कि आनलाइन पोर्टल पर बीएड उत्तीर्ण वर्ष की सीमा को बढ़ाकर कम से कम वर्ष 2012 किया जाए, या आनलाइन फार्म में "एडमिशन बिफोर 29 जुलाई 2011" का विकल्प दिया जाए।

पत्र में अभ्यर्थियों ने कहा कि जिन्होंने 29 जुलाई 2011 से पूर्व प्रवेश लिया था, उनका एक या दो वर्ष का पाठ्यक्रम नियमानुसार वर्ष 2012 या इसके बाद ही पूर्ण हुआ है। उन्होंने प्रवेश वर्ष के लिए अतिरिक्त विकल्प या कॉलम देने का अनुरोध किया है, ताकि 29 जुलाई 2011 से पूर्व प्रवेशित सभी अभ्यर्थी छूट का लाभ लेकर अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर सकें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more