हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 November 2026

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को जाना होगा दूसरे जनपद

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को जाना होगा दूसरे जनपद

प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए दूसरे जनपद में जाना होगा। लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर को होने जा रही है।

उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग की ओर से जनपदों की अग्रिम सूचना आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है और परीक्षा की तैयारियां पूरे जोर पर हैं। इस बार आयोग ने विषयवार जिला आवंटित करने की जगह एक जिले के अभ्यर्थियों को दूसरे जिले में भेजने की रणनीति बनाई है।


प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों में 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर कुल 1,27,571 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दोनों दिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more