हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 November 2021

भाजपा नेता ने भाईयों के साथ मिलकर शिक्षामित्र को लाठियों से पीटा


गोरखपुर:-  बड़हलगंज में थानाक्षेत्र के मुकुन्दवार निवासी भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने प्राथमिक विद्यालय दलुवां के शिक्षामित्र सर्वेश राय को रास्ते मे घेरकर भाईयों के मिलकर बुरी तरह पिट दिया । पीडिघ्त ने मामले की लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है। बड़हलगंज थानाक्षेत्र के बेलपार निवासी शिक्षामित्र सर्वेश राय ने पुलिस की दी तहरीर मे आरोप लगाया है कि आज सुबह बाईक से प्राथमिक विद्यालय दलुवां जा रहे कि रास्ते मे राईस मिल के पास
मुकुन्दवार निवासी तथा भाजपा के गोला मण्डल अध्यक्ष देवेश निषाद ने अपने पिता विशुनदत्त भाई सोनू निषाद, बृजेश निषाद तथा पुत्र महादेव के साथ लाठी-डण्डे से लैस होकर घेरकर बुरी तरह से लाठियों से पिट दिया। शोर-शराबा सुनकर जुटे लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर जान बचायी, नहीं तो आरोपी मेरी जान ही ले लेते। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी काफी दबंग तथा मनबढ़ किस्म है, और आए दिन किसी न किसी विवाद तथा मारपीट करते रहते है।कोतवाली पुलिस ने मामले को पंजीत कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वही दूसरे पक्ष के देवेश निषाद का कहना है कि मेरा भाई कम्बाइन मशीन लेकर बघोर धान काटने जा रहा था कि रास्ते मे राईस मिल के पास बीच सड़क पर बाईक पर सर्वेश खडे थे, मेरे भाई ने उन्हे बगल होने को कहा तो वह गाली-गुप्ता देने लगे। विरोध पर मारपीट शुरु कर दी, घटना की जानकारी पाकर हम लोग भी घटनास्थल पर जा पहुंचे और उन्हें अच्छे से पिट दिया। इस सम्बन्ध मे कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार वाजपेयी का कहना था कि शिक्षामित्र की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच के उपरांत ऊचित कार्यवाही की जाएगी, दोषी चाहे कितनी भी रसूख वाला क्यों न हो।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more