हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 November 2021

बेसिक शिक्षा परिषद संयुक्त मोर्चा ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन


बलिया। बेसिक शिक्षा परिषद संयुक्त मोर्चा द्वारा बलिया में कार्यरत विभिन्न संघों का परिसंघ बेसिक शिक्षा परिषद मोर्चा अपने सम्बद्ध संगठनों तथा प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत, बेसिक शिक्षामित्र वेलफेयर
एसोसिएशन, समायोजित शिक्षामित्र महासंघ, एआरपी संघ, महिला शिक्षक संघ के जनपदीय पदाधिकारियों के साथ मोर्चा के संयोजक रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिलकर शिक्षक समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु वार्ता किया गया। प्रतिनिधि मण्डल ने मृतक आश्रित के योग्यता के अनुरूप तत्काल नियुक्ति, सभी परिषद तथा सहायता प्राप्त शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का चयन वेतनमान एवं प्रोन्नति वेतनमान ए०सी०पी० शासनादेशानुसार लगाया जाय तथा शिक्षकों की वरिष्ठता सूची प्रकाशन एवं पदोन्नति प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण करने, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मियों, संविदा कर्मियों तथा शिक्षा मित्र, रसोईयों के वेतन मानदेय माह की पहली तारीख को भुगतान करने, नवनियुक्त शिक्षकों का सत्यापन यथा शीघ्र करते हुए अवशेष एरियर का भुगतान, विगत वर्ष की 25 प्रतिशत अवशेष यूनिफार्म की धनराशि प्रेषित करने, अवकाश के दिनों में कार्य करने की दशा में शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को उपार्जित अवकाश प्रदान करते हुए मानव सम्पदा पोर्टल पर अंकित किये जाने, जनपद में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों पर अधिरोपित कार्यवाही वापस ली जाने समबन्धित आठ सूत्रीय मांग पत्र जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से रविन्द्र सिंह, रंजना पाण्डेय, डॉ० घनश्याम चैबे, अजय सिंह, राजेश कुमार सिंह, निर्भय नारायण सिंह, अरविन्द यादव, जितेन्द्र सिंह, राजीव नयन पाण्डेय, गोपाल पाठक, अकीलुर्रहमान, कृष्णानन्द पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more