हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 November 2021

जूनियर शिक्षक भर्ती :- दो विषयों के जवाब देने पर अमान्य हो गया परिणाम, शिकायत दर्ज


प्रयागराज । परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती का परिणाम जारी किए जाने के बाद दर्जनों अभ्यर्थियों का रिजल्ट अमान्य हो गया है। अभ्यर्थियों ने परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट पर दो विषयों के उत्तर दे दिए थे, जबकि उन्हें किसी एक विषय के उत्तर देने थे। अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।



परीक्षा 17 अक्तूबर को थी। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने कक्ष निरीक्षक के कहने पर ओएमआर शीट पर दोनों विषयों के सवालों के जवाब दे दिए थे। परीक्षा में शामिल हुए बस्ती के सच्चिदानंद के अनुसार कक्ष निरीक्षक ने कहा था कि संबंधित विषय के साथ सामाजिक अध्ययन के प्रश्नों का जवाब भी देना है। ऐसे में उन्होंने दोनों विषयों के विकल्पों से संबंधित गोले भर दिए थे। बाद में बताया गया कि फॉर्म में जो विषय भरा है, सिर्फ उसी विषय के सवाल हल करने हैं।

इसी तरह अंबेडकर नगर के अनुराग तिवारी का कहना है कि उन्होंने हिंदी भाषा के साथ सामाजिक विज्ञान विषय के सवालों को भी हल कर दिया था। तमाम अभ्यर्थियों ने तो बाद में ब्लेड से ओएमआर शीट के गोलों को स्क्रैच भी किया, लेकिन जब रिजल्ट जारी हुआ तो दर्जनों अभ्यर्थियों का रिजल्ट अमान्य घोषित कर दिया गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more