हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 November 2021

‘स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए अभी से पूरी की जाए तैयारी’

लखनऊ : भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त डा. चन्द्र भूषण कुमार ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारी की मंगलवार को समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं

पारदर्शी ढंग से कराने के लिए अभी से तैयारी पूरी कर ली जाए। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की विशेष निगरानी की जाए। 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। प्रदेश के महिला-पुरुष मतदाता अनुपात को सुधारने के लिए महिला मतदाताओं को जागरूक किया जाए। इसके लिए जिलेवार एवं बूथवार समीक्षा कर प्रभावी रणनीति बनाकर घर-घर जाकर महिला मतदाता बनाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक कैंपस एंबेसडर बनाने और सोशल एक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश दिए। दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को मतदान के लिए सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आयोग द्वारा सुनिश्चित व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराने पर बल दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more