हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 November 2021

यूपी बोर्ड ने जारी किया अंक सुधार परीक्षा का परिणाम , देखें अंक सुधार परीक्षाफल का विश्लेषण

प्रयागराज : माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट अंक सुधार परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षा में बालिकाओं के पास होने का प्रतिशत बालकों से अधिक है। अंक सुधार परीक्षा के अंतर्गत हाईस्कूल में 90.75 प्रतिश छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 77.76 रहा। हाईस्कूल में बालक 80.59 व बालिकाओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 92.90 रहा। वहीं, इंटरमीडिएट में 74.85 बालक व 83.62 प्रतिशत बालिकाओं को सफलता मिली है। यूपी बोर्ड की ओर से आयोजित की गई अंक सुधार परीक्षा में हाईस्कूल में 37952 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें संस्थागत 36809 व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की संख्या 1143 थी। परीक्षा में 33042 संस्थागत व 834 व्यक्तिगत छात्र-छात्रा शामिल हुए। इसमें कुल 30744 विद्यार्थियों को सफलता मिली है। सफल होने वालों में संस्थागत 30107 व व्यक्तिगत विद्यार्थियों की संख्या 637 है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा के लिए कुल 41381 छात्र-छात्रा पंजीकृत थे। इसमें सफल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 34583 रही। संस्थागत की 24814 व व्यक्तिगत विद्यार्थियों की संख्या 2079 रही। परीक्षा में कुल शामिल 34583 परीक्षार्थियों में बालकों की संख्या 23118 व बालिकाओं की संख्या 11465 रही।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more