हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 November 2021

उपस्थिति को लेकर हो रही लापरवाही को रोकने के लिए लेकर शासन सख्त कदम उठाया, कस्तूरबा स्कूलों में अब प्रेरणा पोर्टल पर लगेगी हाजिरी

बस्ती। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में उपस्थिति को लेकर हो रही लापरवाही को रोकने के लिए लेकर शासन सख्त कदम उठाया है। अब इन स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ छात्राओं की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से दर्ज होगी। इस बाबत बीएसए को अपर परियोजना निदेशक सारिता तिवारी ने निर्देशित किया है।

जिले में 13 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हैं। सभी स्कूलों 100-100 छात्राएं पढ़ती हैं। इसके लिए 160 शिक्षक और कर्मचारियों की तैनात की गई है, लेकिन शासन को शिकायत मिलती रहती है कि कर्मचारी और शिक्षक समय से स्कूल नहीं आते हैं। इसे लेकर फरवरी 2020 में शिक्षकों और कर्मचारियों को उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसे लेकर लापरवाही जारी रही शासन ने शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ छात्राओं की भी उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। अपर परियोजना निदेशक सरिता तिवारी ने बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के शिक्षकों के साथ छात्राओं की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करानी होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more