हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 January 2022

केन्द्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में हो सकती है 20,484 रुपए की बढ़ोत्तरी, यहां देखिए पूरा कैलकुलेशन

केन्द्रीय कर्मचारियों (Central Employees) को सरकार की तरफ से कुछ ही दिनों में बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. अगले हफ्ते तक केन्द्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले मंहगाई भत्ते (Dearness allowance) में बढ़ोत्तरी कर सकती है. लेकिन, सरकार ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह सैलरी में बढ़ोत्तरी कितनी की जाएगी.





कई मीडिया रिपोर्ट्स का यह दावा है कि AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार 3% डीए बढ़ने की उम्मीद है. अगर इस बढ़ोतरी के अनुमान को सरकार द्वारा स्वीकृति मिल जाती है तो कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी खासी बढ़त होगी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजट 2022 पेश करने से पहले सरकार इस निर्णय लेने की तैयारी में है. इसके साथ ही सरकार केन्द्र के कर्मचारियों की कम से कम बेसिक सैलरी बढ़ाने की तैयारी में है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि 3% डीए बढ़ने पर आपकी सैलरी में कितने प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया जा सकता है.



AICPI आंकड़ों के अनुसार तय की जाती है Dearness Allowance

मौजूदा केंद्र सरकार में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत है. अगर इसे 3 प्रतिशत तक बढ़ा दिया जाता है तो यह कुल 34 प्रतिशत तक हो जाएगा. AICPI ने नवंबर 2021 के आकड़ों के अनुसार अभी मंहगाई करीब 34 प्रतिशत है. वहीं जून 2021 में AICPI आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत तक बढ़ाया जा चुका है. ऐसे में AICPI के दिए गए आकड़ों के अनुसार कैलकुलेशन होगा और कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 





34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता होने पर होगा यह कैलकुलेशन



Minimum बेसिक सैलरी का कैलकुलेशन



कर्मचारी की बेसिक सैलरी-18,000 रुपये प्रति माह

34 प्रतिशत मंहगाई भत्ते के अुनसार- 6120 रुपये प्रति माह

31 प्रतिशत मंहगाई भत्ते के अुनसार-5580 रुपये प्रति माह

मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी-6120- 5580 = 540 रुपये प्रति माह

सालाना सैलरी में बढ़ोतरी- 540X12= 6,480 रुपये

Maximum बेसिक सैलरी का कैलकुलेशन



कर्मचारी की बेसिक सैलरी-56,900 रुपये प्रति माह



31 प्रतिशत मंहगाई भत्ते के अुनसार-19,346 रुपये प्रति माह

मंहगाई भत्ते में 



बढ़ोतरी-19,346-17,639= 

1,707 रुपये प्रति माह

सालाना सैलरी में 



महंगाई भत्ते बढ़ोत्तरी के अनुसार - 1,707 X12= 20,484 रुपये

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more