हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 January 2022

यूपीटेट परीक्षा की शुचिता भंग करने के मामले में डीआईओएस पर भी होगी कार्रवाई


 आजमगढ़। शिक्षक पात्रता परीक्षा शुचिता भंग करने के मामले में डीआईओएस पर भी कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने गिरफ्तार बाबू के अलावा डीआईओएस पर भी कार्रवाई की संस्तुति की है।


यूपी टेट की शुचिता भंग करने के मामले में पुलिस ने 51.20 लाख रुपये के नकद व चेक बरामद किए थे और 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। आठ अभियुक्त फरार हैं।






जिलाधिकारी ने कहा कि जिन भी विद्यालयों का नाम इस प्रकरण में सामने आया है, उनकी मान्यता समाप्त की जाएगी। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गिरफ्तार प्रबंधकों गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुर्की व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी करायी जाएगी। फरार अभियुक्तों में मुकेश राय, सुनील कुमार यादव, तुसार सिंह, धीरज राय, धर्मेंद्र, अनंत कुमार, सिकंदर यादव व जगजीवन शामिल है। | इनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने तीन टीम लगाई हुई हैं। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more