हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 January 2022

छह फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल-कालेज

लखनऊ: कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने सभी स्कूल और कालेजों को अब छह फरवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया है। इससे पहले शिक्षण संस्थानों को 30 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे।


कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच जनवरी को स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर शासन ने 16 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था। कोरोना महामारी का प्रकोप जारी रहने पर शिक्षण संस्थानों को पहले 23 जनवरी और फिर 30 जनवरी तक बंद कर दिया गया था। अब सरकार ने छह फरवरी तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। हालांकि कोरोना के सक्रिय मामले देश में तेजी से कम हो रहे हैं। इस बीच प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 7907 नए मामले सामने आए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more