हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 January 2022

प्रधानाचार्य को ड्यूटी से मुक्त कराने की मांग


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की है। संगठन का तर्क है कि प्रधानाचार्यों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने पर विद्यालय की गतिविधियों को संचालित करने, मतदान केंद्र होने पर विद्यालय में बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि के इंतजाम करने में कठिनाई होती है। कभी-कभी पद की गरिमा के प्रतिकूल पीठासीन या मतदान अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगा दी जाती है।



 संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम लखन यादव व प्रदेश महामंत्री सभापति तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तर प्रदेश को इस संबंध में पत्र लिखा था। पत्र को संज्ञान में लेते हुए अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने 16 जनवरी को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (जिलाधिकारियों) को पत्र की कॉपी संलग्न करते हुए निर्देशित किया है कि वे चुनाव आयोग की नियमावली के अनुरूप उचित कार्यवाही करें। आवश्यक होने पर ड्यूटी लगाने पर वरिष्ठता का ध्यान रखा जाए। किसी भी दशा में किसी वरिष्ठ की ड्यूटी अपने से कनिष्ठ के मातहत न लगाई जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more