हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 January 2022

छात्रों के साथ शिक्षक भी मना रहें स्कूलों की छुट्टियां, मांगा गया स्पष्टीकरण, पढ़े विस्तृत जानकारी


 स्कूल बंद कर गायब रहने वाले शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण : शासन के आदेश पर कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण स्कूल व कालेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं विद्यालयों में शिक्षकों के स्टाफ को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है, लेकिन कुंडा क्षेत्र के शिक्षक बच्चों के साथ खुद भी छुट्टिया मना रहे हैं। ऐसे में अधिकांश विद्यालयों में ताले लटक रहे है। 



जागरण ने बीते 21 जनवरी के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था । इसके बाद उसी दिन बीईओ कुंडा रतनलाल ने प्राथमिक विद्यालय खमसरा का निरीक्षण किया। विद्यालय में तैनात शिक्षक व शिक्षामित्र गायब मिले और विद्यालय बंद था । ऐसे में बीईओ ने विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रश्मि, सहायक अध्यापक अंकित उपाध्याय, शिक्षामित्र निर्मला देवी व सुनीता देवी के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जबकि अन्य विद्यालयों से गायब शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई। उधर जागरण की खबर को संज्ञान में लेते हुए डीएम डा. नितिन बंसल ने बीएसए से आख्या मांगी है। 

इसके बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई। फिलहाल इतना सब कुछ होने के बाद भी कई विद्यालयों के शिक्षक अभी भी विद्यालय नही पहुंच रहे हैं। इस बाबत बीईओ रतनलाल का कहना है कि जागरण में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर जांच की गई । जांच में विद्यालय से गायब शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more