हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 January 2022

ओबीसी- एससी संगठित मोर्चा ने जेपी नड्डा से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, बेसिक शिक्षा विभाग में 6800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग


 ओबीसी- एससी संगठित मोर्चा ने जेपी नड्डा से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, बेसिक शिक्षा विभाग में 6800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग 

शाहजहांपुर में ओबीसी-एससी संगठित मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को ज्ञापन दिया है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग में 6800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति किए जाने की मांग की हैं।ज्ञापन में कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में सहायक अध्यापक पद के लिए आरक्षित परिवार के 6800 अभ्यर्थियों की चयन लिस्ट दे दी गई, पर अभी तक नियुक्ति प्रदान नहीं की गई है।


भाजपा कार्यालय पर भारी पुलिस फोर्स तैनात होने के बाद भी अभ्यर्थी जेपी नड्डा तक पहुंच गए। ज्ञापन के बाद अभ्यर्थियों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। ज्ञापन देने वालों में ममता प्रजापति, तस्लीम बानो, शैलेंद्र वर्मा, सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more