हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 January 2022

09 पीठासीन अधिकारियों का वेतन रोका गया, विधानसभा चुनाव के प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने पर की गई कार्रवाई


कन्नौज। विधानसभा चुनाव दूसरे दिन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले नौ पीठासीन अधिकारियों का जनवरी माह का वेतन रोकने का आदेश जारी हुआ है। प्रभारी अधिकारी सीडीओ आरएन सिंह ने कहा कि चुनाव में कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चुनाव को लेकर रोज दो मीटिंग में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी कुल 4816 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रतिदिन 1040 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सूचना के बाद भी कर्मचारी ट्रेनिंग लेने नहीं पहुंच रहे हैं।



जिन कर्मचारियों की खिलाफ कार्रवाई हुई है, उसमें किसान इंटर कॉलेज तिर्वा के सहायक अध्यापक तरुण कुमार, प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर तालग्राम के सहायक अध्यापक दीनानाथ छिबरामऊ ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिकुपुर के सहायक अध्यापक रविकांत शुक्ल, जिला खाद्य विपणन कार्यालय के विपणन निरीक्षक गजेंद्र शर्मा, प्राथमिक विद्यालय मुरली नगला के सहायक अध्यापक सुमित कुमार, कंपोजिट विद्यालय मित्रसेनपुर के सहायक अध्यापक देवेंद्र उत्तम, खिंचाई खंड के उप राजस्व अधिकारी बृजेश कुमार सिंह, बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल तिर्वा के सहायक अध्यापक राधेश्याम और उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर उमर्दा के सहायक अध्यापिका रागिनी पटेल शामिल हैं। ये सभी प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more