हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 January 2022

UP में सर्दी का सितम : धूप से राहत नहीं , 4 दिन तेज हवा का अलर्ट


वाराणसी।

पूर्वानुमान के मुताबिक ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को भी तेज हवा का असर दिखा। धूप खिलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल सकी। अगले चार दिनों के लिए मौसम विभाग ने तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा का असर कम होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी और मौसम सामान्य होने की तरफ बढ़ेगा।


शुक्रवार सुबह आठ बजे तक धूप खिल चुकी थी मगर ठंड से जरा भी राहत नहीं मिली। हवा दिन भर लोगों को झकझोरती रही। घर से निकलने वालों के गुलूबंद कसे ही रहे। हालांकि गुरुवार के 20 किमी प्रति घंटा के मुकाबले हवा की रफ्तार शुक्रवार को 11 से 14 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि हवा के कारण गलन का एहसास ज्यादा होगा। तापमान में भी गिरावट होगी। बाबतपुर मौसम कार्यालय के मुताबिक शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा। यह गुरुवार से 0.1 डिग्री बढ़ा है। अधिकतम तापमान में लगभग डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह शुक्रवार को 21.2 डिग्री सेल्सियस था। आर्द्रता 80 फीसदी रही।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले चार दिन हवा से तापमान में गिरावट तो होगी मगर कोहरा अब खत्म होने लगेगा। फरवरी के पहले सप्ताह से मौसम में परिवर्तन की उम्मीद है।

.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more