हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 January 2022

31 जनवरी से स्कूल खोलने की अपील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासमिति ने सीएम योगी से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों को 31 जनवरी से खोलने की मांग की है। इस आशय का प्रस्ताव संगठन के अध्यक्ष एसपी सिंह की अध्यक्षता में गोमतीनगर स्थित लखनऊ पब्लिक कालेज में एक बैठक में पास किया गया।


संगठन का कहना है कि बोर्ड परीक्षाएं सिर पर हैं। इस कारण छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए स्कूल को खोलना आवश्यक है। इसके अलावा सरकार से सभी कालेजों में 15 साल से ऊपर के बच्चों को तुरंत टीका लगवाने की भी अपील की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more