हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 January 2022

पहले लगवाइए बूस्टर डोज फिर लीजिए प्रशिक्षण


कन्नौज 

कोरोना संक्रमण का असर कम करने और इसके प्रसार को रोकने के लिए मतदानकार्मिकों को मजबूत किया जा रहा है, ताकि विधानसभा चुनाव में व्यवधान न आए। सभी को बूस्टर डोज लगवाया जा रहा है।


20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रशिक्षण चल रहा है । मतदानकार्मिकों के ट्रेनिंग स्थल पर ही तत्काल में पंजीकरण किए जा रहे हैं। मोबाइल पर प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोविद -19 वैक्सीनेशन किया जा रहा है। दरअसल, निर्वाचन आयोग की पहल पर अब दूसरा डोज लगवाने के तीन महीने बाद ही तीसरा यानि बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। जो मतदानकार्मिक प्रशिक्षण से कुछ पहले प्रशिक्षण से कुछ पहले तक पहुंचे, उनको ट्रेनिंग देने से पहले बूस्टर डोज लगाया गया। नहीं तो अंत में वैक्सीनेशन किया गया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी वहां मौजूद है। बीईओ पवन द्विवेदी ने बीच-बीच में कोरोना का टीका लगवाने के लिए एनाउंस भी किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more